पछवादून मीडिया संवादाता, विकासनगर । महिला सुरक्षा को लेकर दून पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामला कोतवाली विकासनगर क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे दबोचने में सफलता पाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10/01/2026 को विकासनगर निवासी एक युवती ने कोतवाली विकासनगर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। युवती ने बताया कि उसकी ढकरानी निवासी शहबाज नामक युवक से जान-पहचान थी और दोनों के बीच फोन पर बातचीत…
Author: Pachwadun Media
पछवादून मीडिया संवाददाता,सेलाकुई दून पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और मानवीयता का परिचय देते हुए सेलाकुई क्षेत्र से लापता हुए एक मानसिक रूप से कमजोर युवक को राजस्थान के अजमेर से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल एक बिछड़े हुए बेटे को उसकी मां से मिलाया, बल्कि खाकी के प्रति आमजन के विश्वास को और मजबूत किया है। क्या था पूरा मामला घटना की शुरुआत 6 जनवरी 2026 को हुई थी, जब जमनपुर निवासी श्रीमती मेहरबानो (पत्नी शोयब अली) ने सेलाकुई थाने में अपने पुत्र फिरोज अली की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।…
पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद में चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कोतवाली सहसपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 किलो 27 ग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 09 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने चोरखाला, सहसपुर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके…
पछवादून मीडिया । हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हरिपुरधार में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्गम…
पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर । सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करते हुए शुक्रवार को स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। विधायक ने ग्राम पित्थूवाला खुर्द, चन्द्रबनी चोयला एवं पट्टियोवाला में आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। 207.34 लाख की लागत से संवरेंगी सड़कें विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर इन विकास कार्यों का श्रीगणेश किया। जानकारी के अनुसार, यह निर्माण कार्य राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की देखरेख में होने वाले इस कार्य पर लगभग…
पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर । कोतवाली सहसपुर पुलिस ने एक संवेदनशील मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसे बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और दून पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 नवंबर 2025 को वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के गुमशुदा होने के संबंध में कोतवाली सहसपुर में प्रार्थना पत्र दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 252/25, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत…
पछवादून संवाददाता,देहरादून। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए अपने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। मंच से जुड़े विभिन्न संगठनों ने सरकार पर मामले को भटकाने और सच्चाई सामने न आने देने का आरोप लगाते हुए आगामी दिनों में बड़े स्तर पर जनआंदोलन का एलान किया है। संयुक्त संघर्ष मंच की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 10 जनवरी को राजधानी देहरादून स्थित गांधी पार्क से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस मशाल जुलूस के माध्यम से प्रदेशभर में जनता को अंकिता भंडारी के साथ हुए अन्याय के…
पछवादून मीडिया संवाददाता, सेलाकुई । थाना सेलाकुई क्षेत्र में जमीन के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। तीन लोगों ने असम राइफल्स में तैनात एक सैनिक को दूसरे व्यक्ति की जमीन अपनी बताकर 11 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई सेलाकुई जितेंद्र कुमार ने बताया कि बलदेव सिंह पुत्र जमन सिंह, निवासी ग्राम पोवओव, जनपद रुद्रप्रयाग ने थाने में तहरीर दी है। बलदेव सिंह वर्तमान में असम राइफल्स में मणिपुर में रायफलमैन के पद पर तैनात हैं। तहरीर के अनुसार…
पछवादून मीडिया संवाददाता, विकासनगर । गुरुवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धर्मावाला न्याय पंचायत में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार की स्पष्ट मंशा है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बहुउद्देशीय शिविर इसी सोच का सशक्त माध्यम हैं, जहां…
पछवादून मीडिया संवाददाता । कोतवाली विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत ढकरानी स्थित जल विद्युत गृह में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का दून पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए 03 महिलाओं सहित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये मूल्य का चोरी किया गया सामान (स्टेटर कॉयल) बरामद करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 जनवरी 2026 को श्री अब्दुल सत्तार, सहायक भंडारपाल, हाइडल कॉलोनी ढकरानी द्वारा थाना विकासनगर में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में…
