PACHWADUN MEDIA.COM
विकासनगर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के आवास पर पहुंचकर उन्हें 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पुलिस कर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों से उनकी कुशलक्षेम पूछी और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही, किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया।

इस दौरान पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए साइबर ठगी से बचाव की आवश्यक जानकारी भी दी गई। पुलिस ने उन्हें साइबर अपराधियों से सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस की इस पहल पर वरिष्ठ नागरिकों ने आभार व्यक्त करते हुए पुलिस का धन्यवाद किया।


