पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद में चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कोतवाली सहसपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 किलो 27 ग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 09 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने चोरखाला, सहसपुर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 27 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: रिंकूनाथ उर्फ गूंजन,पिता का नाम: जुफा नाथ,निवासी: सपेरा बस्ती, चोरखाला,थाना: सहसपुर,जनपद: देहरादून,उम्र: 35 वर्ष
बरामदगी विवरण,-2 किलो 27 ग्राम गांजा,अनुमानित कीमत: ₹1,00,000
पुलिस टीम
वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास रावत
मुख्य आरक्षी डबल सिंह
कांस्टेबल राजवीर भंडारी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।

