PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर। मिनी स्टेडियम शंकरपुर में युवा कल्याण विभाग की ओर से विधानसभा सहसपुर की विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों ने उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, पिट्टू और एथलेटिक्स सहित कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं। 600 मीटर बालक वर्ग में वीर सिंह ने प्रथम, कृष्णा चौधरी ने द्वितीय और अमन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में आयुष प्रथम, अंशुमन द्वितीय और अभिरत तृतीय रहे।
अंडर-14 बालक कबड्डी में झाझरा ने पहला, सहसपुर ने दूसरा और भाववाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका लंबी कूद में दीपिका साहू प्रथम, रिया द्वितीय और सुमन तृतीय रहीं। बालिका मुर्गा झपट में हेमा प्रथम और नविशा द्वितीय रहीं। बालिका कबड्डी में झाझरा प्रथम, आमवाला द्वितीय और भाववाला तृतीय रहा।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का मंच देती हैं।
कार्यक्रम में बीडीओ मुन्नी शाह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद इमरान, राजीव रावत, चंद्रशेखर जोशी, मोइन खान, सलीम सिद्दीकी सहित खेल प्रशिक्षक एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

