पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । सहसपुर स्थित टीचर्स कॉलोनी में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। यहाँ स्थित श्री कृष्ण सेम नागराज एवं नर्वदेश्वर मंदिर की स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। https://youtu.be/_aGi4YCZnwE?si=RnoDiLTVFOnGjZ1i हवन और पूर्ण आहुति के साथ मंगल कामना कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विद्वान पुरोहितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य हवन का आयोजन किया गया। यज्ञ में आहुति देने के लिए बड़ी संख्या…
Author: Pachwadun Media
पछवादून मीडिय संवाददाता, विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हरबर्टपुर स्थित बहुउद्देशीय किसान सेवा समिति के कार्यालय में हुई चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो शातिर चोरों को चोरी के लैपटॉप और घटना में प्रयुक्त औजारों के साथ गिरफ्तार किया है। क्या था मामला? बीती 21 फरवरी 2026 की रात को अज्ञात चोरों ने हरबर्टपुर स्थित बहुउद्देशीय किसान सेवा समिति लिमिटेड के कार्यालय का शटर तोड़कर भीतर रखा कीमती लैपटॉप चोरी कर लिया था। अगले दिन कार्यालय के लिपिक बलवंत नेगी ने इस संबंध में…
पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमनीपुर में चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 50,000 रुपये आंकी जा रही है । क्या है पूरा मामला? घटना 21 फरवरी 2026 की है, जब जमनीपुर निवासी वादी संजय शर्मा ने अन्य ग्रामीणों (विनोद और अशोक शर्मा) के साथ मिलकर एक संदिग्ध युवक को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को…
पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर। शनिवार को पोंटा-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम शेरपुर के पास सड़क किनारे खड़े एक खराब डंपर से अनियंत्रित होकर टकराने के कारण एक मोटरसाइकिल सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान डोईवाला क्षेत्र के बद्री फॉर्म निवासी के रूप में हुई है। कैसे हुआ हादसा? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कोतवाली सहसपुर को ‘112’ के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम शेरपुर के पास एक भीषण दुर्घटना हुई है। सूचना मिलते ही सभावाला चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मोटरसाइकिल (संख्या UK07 DY 1638)…
ब्यूरो रुड़की/हरिद्वार । उत्तराखंड की राजनीति में अपने दबंग अंदाज और विवादों के लिए मशहूर खानपुर के पूर्व भाजपा विधायक कुँवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का कारण रुड़की के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित विवाह समारोह का एक वीडियो है, जिसमें चैंपियन खुलेआम डांसर पर नोट उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने विवादों की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं। शादी समारोह में जमकर लुटाए नोट मिली जानकारी के अनुसार, कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने लाव-लश्कर और भारी…
पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर । होली का त्यौहार नजदीक आते ही मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्बे के कड़े निर्देशों का पालन करते हुए विभाग ने आज पछवादून क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कई खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए, जिससे स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया। विशाल मेगा मार्ट और सेलाकुई में छापेमारी विभागीय कार्रवाई की शुरुआत खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी के नेतृत्व में हुई। टीम सबसे पहले नंदा की चौकी स्थित विशाल मेगा मार्ट…
पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर । देहरादून ग्रामीण के सहसपुर क्षेत्र में शनिवार को आयोजित भव्य रेशम कृषि मेले का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया। मेले में बड़ी संख्या में किसान, उद्यमी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रेशम उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने लाभार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रेशम कृषि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रेशम…
पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर सहसपुर स्थित टीचर कॉलोनी स्थित श्री कृष्ण सेम नागराज एवं नर्वदेश्वर मंदिर अपनी स्थापना के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर चौथे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस गौरवशाली अवसर पर आगामी 22 फरवरी 2026, रविवार को मंदिर परिसर में एक भव्य वार्षिकोत्सव और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठानों की रूपरेखा मंदिर समिति द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, उत्सव का शुभारंभ सुबह वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ होगा। कार्यक्रम का विवरण निम्नवत है: विष्णु सहस्त्रनाम हवन: प्रातः 09:00 बजे भव्य आरती: प्रातः 11:00 बजे विशाल भंडारा: दोपहर 12:00 बजे से…
पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शुक्रवार को क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करते हुए जहाँ एक ओर नवीन टाइल्स मार्ग का शुभारंभ किया, वहीं दूसरी ओर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराया। सेलाकुई में टाइल्स मार्ग का शुभारंभ शुक्रवार को नगर पंचायत सेलाकुई के वार्ड संख्या 2 में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए पुष्कर सिंह बिष्ट के घर से चन्दर सिंह बिष्ट के घर तक टाइल्स मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया।…
पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत सहसपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान उस्मानपुर क्षेत्र से एक युवक को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते गुरुवार को कोतवाली सहसपुर पुलिस की टीम उस्मानपुर कब्रिस्तान के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की…
ब्यूरो, देहरादून । इस वर्ष 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम , 23 अप्रैल को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। इसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। चारधाम यात्रा को सरल, सुगम, व्यवस्थित और सुरक्षित रूप से संचालित करने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज डीएम सविन बंसल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यात्रा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के प्रति हमारी सेवा भावना का अवसर है। श्रद्धालुओं का स्वागत अतिथि देवो भवः की तर्ज पर किया…
पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । कोतवाली सहसपुर पुलिस ने रामपुर मार्ग पर सड़क पर सार्वजनिक रूप से हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। मीडिया सेल कोतवाली सहसपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर रोड पर एक व्यक्ति किसी बात को लेकर बीच सड़क पर झगड़ा कर रहा है तथा जोर-जोर से हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के…
पछवादून मीडिया संवाददाता । जनपद देहरादून के विकासखण्ड सहसपुर अंतर्गत नून नदी के दायें तट पर स्थित ग्राम दयानगर एवं जामुनवाला के खेल मैदानों की बाढ़ सुरक्षा के लिए पुस्ता (रिटेनिंग वॉल) स्वीकृत होने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। वर्षों से बरसात के दौरान बाढ़ और कटाव की आशंका से जूझ रहे ग्रामीणों को इस निर्णय से बड़ी राहत मिली है। क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के प्रयासों से स्वीकृत इस निर्माण कार्य को स्थानीय लोग ऐतिहासिक कदम मान रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष वर्षा ऋतु में नून नदी का जलस्तर बढ़ने से खेल…
पछवादून मीडिया संवाददाता विकासनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए केवल कौशल ही नहीं, बल्कि समर्पण की भावना भी उतनी ही आवश्यक है। यदि किसी कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है । बुधवार को मुख्यमंत्री ने पछवादून क्षेत्र के विकासनगर में नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में…
पछवादून मीडिया संवाददाता,विकासनगर । क्षेत्र के चर्चित मनीषा हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी और मृतका के चचेरे भाई सुरेन्द्र उर्फ माडू पर पुलिस का शिकंजा और कसता जा रहा है। विकासनगर पुलिस ने आरोपी के घर पर मुनादी कराकर उद्घोषणा वारंट चस्पा किया। पुलिस ने आरोपी को एक माह के भीतर न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण करने की सख्त चेतावनी दी है। बेरहमी से की गई थी हत्या । मामला 25 फरवरी का है, जब बोक्सा बस्ती, ढालीपुर निवासी 18 वर्षीय मनीषा अपने चचेरे भाई सुरेन्द्र उर्फ माडू के साथ दवा लेने विकासनगर गई थी। देर शाम तक…
अजय शर्मा कभी अपनी शांत वादियों, ‘रिटायर्ड लाइफ’ के लिए सुकून और शिक्षा के केंद्र के रूप में पहचाने जाने वाला देहरादून आज एक अलग ही वजह से सुर्खियों में है। पिछले कुछ हफ्तों के आंकड़ों पर नजर डालें तो ऐसा लगता है जैसे दून घाटी को किसी की बुरी नजर लग गई है। एक के बाद एक होती हत्याएं और दिन-दहाड़े गोलीबारी की घटनाओं ने आम नागरिक के मन में असुरक्षा का भाव पैदा कर दिया है। देहरादून, जिसे हम अपनी शांति और सौम्य वातावरण के लिए ‘देवभूमि’ के प्रवेश द्वार के रूप में जानते हैं, आज अपराध की…
