पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर ।
सहसपुर (देहरादून): क्षेत्र के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। आज सहसपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 4 घंटे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगी। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने मरम्मत कार्यों के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।
बिजली कटौती का समय
यूपीसीएल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बिजली कटौती का समय आज सुबह 11:30 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
क्यों काटी जा रही है बिजली?
विभाग ने बताया कि विद्युत प्रणाली के सुचारू संचालन और भविष्य में तकनीकी खामियों से बचने के लिए मेंटेनेंस का कार्य अत्यंत आवश्यक है।
कार्य का विवरण: 132 के.वी. लाइन फीडर पर क्लैम्प (Clamp) और जम्पर (Jumper) बदलने का कार्य किया जाएगा।
प्रभावित लाइनें: यह कार्य मुख्य रूप से ढकरानी-खोदरी नंबर 71 एवं ढकरानी-ढालीपुर नंबर 73 पर किया जाना है।
मरम्मत कार्य पूरा होते ही दोपहर 03:30 बजे के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

