पछवादून संवाददाता,देहरादून।
राजधानी देहरादून के आईएसबीटी क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहा था, तभी अचानक साइकिल सवार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक साइकिल सवार की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय बाद मुस्कान चौक पर ट्रक चालक को धर दबोचा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना ने एक बार फिर शहर में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए

