पछवादून संवाददाता, सहसपुर ।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए युवा नेतृत्व को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। युवा भाजपा नेता नीरज कश्यप को भारतीय जनता पार्टी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा, देहरादून ग्रामीण का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। इस संबंध में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य द्वारा नियुक्तियों की सूची जारी की गई।
नीरज कश्यप की नियुक्ति की घोषणा होते ही पछवादून क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक और सशक्त कदम बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नीरज कश्यप लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं और ओबीसी समाज के बीच उनकी मजबूत पकड़ है।
नवनियुक्त प्रदेश मंत्री नीरज कश्यप को बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाइयों के संदेश मिल रहे हैं।
नीरज कश्यप ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज को भाजपा की नीतियों और योजनाओं से जोड़ना, युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि नीरज कश्यप की नियुक्ति से देहरादून ग्रामीण सहित पूरे प्रदेश में ओबीसी मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को और गति प्राप्त

