पछवादून संवाददाता, विकासनगर । विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक शक्ति नहर में डूब गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद आरिफ पुत्र मुन्ना, निवासी गुप्ता कॉलोनी, गोला गोकरण नाथ, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी बड़ा रामपुर, सहसपुर, जिला देहरादून, दिनांक 21 जनवरी 2026 को अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा में कुल्हाल स्थित भूरेशाह की मजार पर दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद परिवार ई-रिक्शा से वापस सहसपुर लौट रहा था। इसी दौरान मटक माजरी कुल्हाल क्षेत्र के पास सांय लगभग 6:00 बजे मोहम्मद आरिफ के बेटे द्वारा ई-रिक्शा में शौच कर देने…
Author: Pachwadun Media
नौनिहालों को अब नहीं बैठना पड़ेगा जमीन पर पछवादून संवाददाता,सहसपुर । सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बुधवार को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने एक अहम पहल की। चंद्रबनी वार्ड-91 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्र के 18 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए कुर्सी और टेबल की व्यवस्था कराई। इसके साथ ही, क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए नई सड़क के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया । नौनिहालों को मिली जमीन पर बैठने से मुक्ति विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ‘सेवा व सहयोग’ के संकल्प…
पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर । देवभूमि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसी क्रम में बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक सनोज मिश्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग ने आज राजधानी देहरादून में जोर पकड़ा। फिल्म के कुछ अहम दृश्यों का फिल्मांकन सहसपुर विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर के निजी आवास पर संपन्न हुआ। विधायक श्री पुण्डीर ने दिया ‘क्लैप शॉट’, सराही फिल्म नीति शूटिंग का विधिवत शुभारंभ माननीय विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर ने ‘क्लैप शॉट’ देकर किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति की…
पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये की अवैध हेरोइन बरामद की है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसपी देहरादून ने जिले भर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इन्ही निर्देशों का पालन करते हुए, रविवार (18…
रोजगार और आजीविका मिशन (VB-G RAM G) को लेकर भाजपा देहरादून ग्रामीण की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्न पछवादून मीडिया संवाददाता, विकासनगर । ग्रामीण भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देहरादून ग्रामीण द्वारा ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (VB-G RAM G) के तहत एक वृहद जनजागरण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री राज भूषण चौधरी निषाद और भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने किया। https://youtube.com/shorts/8XuJTv2pybc?si=L-4FOpEiCZ0_E0RX ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर…
पछवादून मीडिया संवाददाता,सेलाकुई । राजधानी देहरादून में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया है। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस ने मारपीट कर माहौल खराब करने वाले 5 छात्रों को गिरफ्तार कर मर्यादा का कड़ा पाठ पढ़ाया है। मामला केवल गिरफ्तारी तक ही सीमित नहीं रहा, पुलिस ने इन छात्रों के कॉलेज प्रशासन को भी पत्र लिखकर इनके खिलाफ कार्यवाही की सिफारिश की है। क्या है पूरा मामला? घटना 17 जनवरी 2026 की है। काशीपुर (उधम सिंह नगर) निवासी नीरज अधिकारी, जो वर्तमान में सेलाकुई…
पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज होने जा रही है। भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद कल यानी 17 जनवरी 2026 को ग्राम लक्ष्मीपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कश्यप समाज के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ एक विशेष वार्ता सत्र में भाग लेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री का यह दौरा कश्यप समाज और स्थानीय निवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम लक्ष्मीपुर, सहसपुर में किया गया है। दिनांक: 17 जनवरी 2026…
पछवादून मीडिया संवाददाता,सेलाकुई । सेलाकुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुर में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब दो दिन से लापता एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक कमरे के भीतर फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान मधु विहार निवासी रोहित नेगी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधु विहार निवासी दीपक नेगी ने आज (16 जनवरी) पुलिस को टेलीफोन के जरिए सूचना दी कि उनका…
पछवादून मीडिया संवाददाता, जामुनवाला/ सहसपुर क्षेत्र के विकास को गति देते हुए शुक्रवार को जामुनवाला में बहुप्रतीक्षित मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए इस कार्य से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के बन जाने से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा। विधायक के प्रयासों को मिली सफलता यह निर्माण कार्य सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के अथक प्रयासों से स्वीकृत हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग की खस्ताहाल स्थिति के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी। ग्रामीणों…
पछवादून मीडिया संवाददाता,हरबर्टपुर/विकासनगर । हरबर्टपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह से लापता एक युवक का शव गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में आमबाग से बरामद किया गया। पुलिस को शव के पास से नशीले पदार्थों के सेवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली है । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला: हरिपुर, हरबर्टपुर निवासी रिता देवी ने कोतवाली में अपने पुत्र मोंटी पांडे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक, मोंटी बुधवार सुबह से लापता था। पुलिस ने मामला दर्ज…
पछवादून मीडिया संवाददाता,विकासनगर । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को धरातल पर उतारते हुए देहरादून पुलिस ने एक ऐसे शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो अपनी काली करतूतों को छिपाने के लिए मासूम बच्चों का इस्तेमाल ढाल के रूप में करता था। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बिलाल को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से लाखों रुपये की अवैध स्मैक बरामद हुई है। मासूमों को बनाता था मोहरा पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी बिलाल (30 वर्ष), जो खुद भी…
विकास कार्यों के बीच भाजपा का कुनबा भी बढ़ा, कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर । बुधवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ोंवाला में विकास की एक नई बहार देखने को मिली। स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने राज्य योजना के तहत क्षेत्र में आंतरिक मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने पूजा-अर्चना कर कुदाल चलाकर कार्यों की नींव रखी। लगभग 1.9 किलोमीटर लंबी सड़कों का होगा निर्माण विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने जानकारी दी कि राज्य योजना के अंतर्गत कुल 88.92 लाख…
पछवादून मीडिया संवाददाता,सेलाकुई । सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए मंगलवार को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सेलाकुई स्थित टिहरी कॉलोनी (वार्ड नंबर 09) में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। राज्य योजना के अंतर्गत इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली इस सड़क की स्वीकृति से स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है। 1.5 किमी लंबी सड़क पर खर्च होंगे ₹80.32 लाख विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस सड़क निर्माण परियोजना की कुल लागत ₹80.32 लाख है। इसके तहत 1.565 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण इंटरलॉकिंग टाइल्स के माध्यम से किया जाएगा। इस तकनीक…
पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर । जनपद में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। सहसपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में लंबे समय से गौकशी (गौ-वध) और अन्य संगीन आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय दो शातिर अपराधियों की ‘हिस्ट्रीशीट’ खोल दी है। इस कार्यवाही के बाद अब पुलिस इन अपराधियों की हर गतिविधि पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखेगी। एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि आदतन अपराधियों को चिह्नित किया जाए।…
पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर । देहरादून जनपद के कोतवाली सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत होरावाला स्थित आमोदम रिसोर्ट्स में ठहरे एक नाबालिग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 जनवरी 2026 को डायल 112 के माध्यम से सहसपुर पुलिस को सूचना मिली कि सेलाकुई निवासी तीन युवक दिनांक 10 जनवरी 2026 को होरावाला स्थित आमोदम रिसोर्ट्स में आकर रुके थे। अगले दिन सुबह एक युवक को उसके दोस्तों द्वारा टेंट के भीतर बने टॉयलेट…
पछवादून मीडिया संवादाता, विकासनगर । महिला सुरक्षा को लेकर दून पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामला कोतवाली विकासनगर क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे दबोचने में सफलता पाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10/01/2026 को विकासनगर निवासी एक युवती ने कोतवाली विकासनगर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। युवती ने बताया कि उसकी ढकरानी निवासी शहबाज नामक युवक से जान-पहचान थी और दोनों के बीच फोन पर बातचीत…
