पछवादून मीडिया सवाददाता, सहसपुर ।
अंकिता भण्डारी हत्याकांड को लेकर विपक्षी दलों द्वारा लगातार दिए जा रहे बेतुके और भ्रामक बयानों के विरोध में मंगलवार को कश्यप महासंघ ने प्रखण्ड सहसपुर के लक्ष्मीपुर चौक पर विपक्षी दलों का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले का राजनीतिकरण न करने की अपील की ।
कार्यक्रम के दौरान कश्यप महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कश्यप ने कहा कि विपक्षी दल उत्तराखण्ड की शांतिपूर्ण आबोहवा को खराब करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता को गुमराह कर राजनीतिक लाभ उठाना चाहता है, जबकि राज्य सरकार और जांच एजेंसियां पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ अंकिता भण्डारी मर्डर केस की जांच कर रही हैं।
नीरज कश्यप ने स्पष्ट किया कि उत्तराखण्ड सरकार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रक्रिया प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुतला दहन कार्यक्रम में कश्यप महासंघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में विपक्षी दलों से गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी बंद करने और जांच को निष्पक्ष रूप से अपने निष्कर्ष तक पहुंचने देने की मांग

