पछवादून संवाददाता, विकासनगर ।
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक शक्ति नहर में डूब गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद आरिफ पुत्र मुन्ना, निवासी गुप्ता कॉलोनी, गोला गोकरण नाथ, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी बड़ा रामपुर, सहसपुर, जिला देहरादून, दिनांक 21 जनवरी 2026 को अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा में कुल्हाल स्थित भूरेशाह की मजार पर दर्शन के लिए गया था।
दर्शन के बाद परिवार ई-रिक्शा से वापस सहसपुर लौट रहा था। इसी दौरान मटक माजरी कुल्हाल क्षेत्र के पास सांय लगभग 6:00 बजे मोहम्मद आरिफ के बेटे द्वारा ई-रिक्शा में शौच कर देने पर सफाई के लिए ई-रिक्शा चालक शक्ति नहर के पास पानी लेने रुका। पानी भरते समय मोहम्मद आरिफ का पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर शक्ति नहर में गिर गया, जिससे वह पानी के तेज बहाव में बहकर डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर युवक की तलाश शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा डूबे युवक की खोजबीन लगातार जारी

