विकास कार्यों के बीच भाजपा का कुनबा भी बढ़ा, कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर ।
बुधवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ोंवाला में विकास की एक नई बहार देखने को मिली। स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने राज्य योजना के तहत क्षेत्र में आंतरिक मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने पूजा-अर्चना कर कुदाल चलाकर कार्यों की नींव रखी।
लगभग 1.9 किलोमीटर लंबी सड़कों का होगा निर्माण
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने जानकारी दी कि राज्य योजना के अंतर्गत कुल 88.92 लाख रुपये की लागत से 1.906 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन मार्गों के बनने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
जिन मार्गों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है, उनका विवरण इस प्रकार है:
नितेश डबराल की दुकान से नरेन्द्र रावत के घर तक।
नवीन शर्मा के घर से राजेन्द्र मेहता के घर तक।
यादव के घर से भरत सिंह भंडारी के घर तक।
आशीष शर्मा के घर से केसर शर्मा के घर तक।
सैनिक विहार में पीडब्ल्यूडी रोड से बलराम राणा के घर तक।
ललिता प्रसाद के घर से एमएस नेगी के घर तक।
’गुणवत्ता और समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता’
जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “मजबूत, टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण कर आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है।” उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्य
इस विकास कार्य के शुभारंभ अवसर पर विधायक के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कई स्थानीय लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। सदस्यता लेने वालों में श्रीमती सरोज मेहता (परिवार सहित), विलास शर्मा, मनीष तोमर, नीलम तोमर, संजय कुमार और दिनेश कोठारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। विधायक ने सभी नव-प्रवेशी सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंजू शर्मा, पूर्व प्रधान सुमित वर्मा, पूर्व प्रधान भूपेंद्र रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्षवाण, मंडल उपाध्यक्ष तनुज शर्मा, ताराचंद ठाकुर, मनोज मेहता, सरोज मेहता, भारत सिंह भंडारी, जगमोहन नेगी, पवन नेगी और नंदन सिंह कंडारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

